Wednesday, October 21, 2026
HomeHImachal News29 सितंबर को होगा प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जयंती समारोह, गुरदास मान की...

29 सितंबर को होगा प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जयंती समारोह, गुरदास मान की प्रस्तुति बनेगी खास आकर्षण

प्रो . सिम्मी अग्निहोत्री जयंती समारोह 29 सितंबर को, गुरदास मान की प्रस्तुति बनेगी खास आकर्षण

ऊना, 27 सितंबर. प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जयंती समारोह का आयोजन 29 सितंबर को प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय, हरोली के परिसर में किया जाएगा। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे आरंभ होगा। समारोह का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की प्रस्तुति रहेगी।

समारोह में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के जीवन, शिक्षा, शोध एवं सामाजिक सरोकारों में उनके योगदान को स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न नाट्य दलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

गौरतलब है कि 29 सितंबर, 1968 को मंडी में जन्मीं प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री ने शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में उन्होंने अध्यापन, शोध एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया। जनजातीय सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, स्थानीय शासन, मानव संसाधन विकास और ग्रामीण रोजगार जैसे विषयों पर उनका शोध कार्य समाजोपयोगी दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है।

प्रो. अग्निहोत्री ने अपने अकादमिक जीवन में अनेक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध एवं अकादमिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षा के साथ-साथ उनकी कला, संस्कृति, संगीत और साहित्य में भी गहरी रुचि थी।

प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का 9 फरवरी, 2024 को निधन हो गया। उनका जीवन शिक्षा, शोध, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और समाज के प्रति संवेदनशील सोच को समर्पित रहा। उनके नाम पर स्थापित महाविद्यालय उनके शैक्षणिक विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

पंचायती राज कर्मचारियों की कमी से प्रभावित हो रहा कामकाज: सतीश ठाकुर

पंचायती दस्तावेजों पर नए शुल्क को बताया जनता पर आर्थिक बोझ, कांग्रेस सरकार पर लगाए आरोप

ऊना/हरोली

भाजपा हरोली ब्लॉक के उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत हरोली के प्रधान सतीश ठाकुर ‘छोटू’ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज कर्मचारियों की कमी के चलते पंचायतों का कामकाज प्रभावित हो रहा है और लोगों को अपने जरूरी कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सतीश ठाकुर ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में करीब 48 पंचायतें हैं, जबकि उनके अनुसार पंचायती राज विभाग में लगभग 35 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि हरोली ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव के तबादले के बाद नए सचिव को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जो सप्ताह में केवल दो दिन पंचायत में आते हैं। इससे पंचायत से जुड़े दस्तावेजों और अन्य कार्यों के निपटारे में लोगों को दिक्कतें आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि पर्याप्त कर्मचारी नहीं होने के कारण पंचायतों में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उनके अनुसार हरोली गांव में छोटे-बड़े 50 से अधिक रास्तों के प्रस्ताव पारित हो चुके हैं, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण इनकी निर्माण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने इसे विकास की बजाय व्यवस्थागत समस्याओं का संकेत बताया।

पंचायती दस्तावेजों पर शुल्क बढ़ाने का विरोध

सतीश ठाकुर ने पंचायतों में पहले निःशुल्क उपलब्ध दस्तावेजों पर लगाए गए शुल्क को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिवार रजिस्टर की प्रति के लिए अब 13 रुपये 80 पैसे, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के लिए 80 रुपये और विवाह पंजीकरण के लिए 400 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने इन शुल्कों को ग्रामीण और गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया।

मुकेश अग्निहोत्री से सांठगांठ के आरोपों को नकारा

सतीश ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से नजदीकियों के आरोपों को भी निराधार बताया। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों के बीच सामाजिक सौहार्द का संबंध है। उन्होंने बताया कि निमंत्रण मिलने पर वह मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था की शादी में शामिल हुए थे और इसी तरह मुकेश अग्निहोत्री उनके बेटे की शादी में निमंत्रण पर उनके घर आए थे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दोनों के बीच कोई राजनीतिक सांठगांठ नहीं है।

अपने पेट्रोल पंप को लेकर कांग्रेस का साथ लेने की चर्चाओं पर सतीश ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल पंप का व्यवसाय विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेताओं का भी है। उन्होंने कहा कि उनके पेट्रोल पंप की एनओसी को लेकर उन्होंने हाईकोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी और हाईकोर्ट के आदेश के बाद 31 जनवरी 2024 को ऊना उपायुक्त कार्यालय से एनओसी जारी हुई।

15वें वित्त आयोग की राशि ट्रांसफर करने का आरोप

सतीश ठाकुर ने आरोप लगाया कि जनवरी में पंचायतों के भंग होने के बाद 15वें वित्त आयोग की शेष राशि जल शक्ति विभाग को ट्रांसफर की गई। उनके अनुसार हरोली सहित ऊना जिले के पांचों ब्लॉक की करीब 10 करोड़ रुपये और जिला परिषद की करीब एक करोड़ रुपये की राशि समेत कुल 11 करोड़ रुपये जल शक्ति विभाग को ट्रांसफर किए गए। उन्होंने पूरे प्रदेश से करीब 150 करोड़ रुपये जल शक्ति विभाग को ट्रांसफर किए जाने का भी आरोप लगाया।

हरोली से भाजपा टिकट की दावेदारी जताई

सतीश ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव में हरोली से भाजपा टिकट की दावेदारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने नशे को युवाओं के लिए बड़ी समस्या बताते हुए इसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता जताई। साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग में कर्मचारियों की कमी का दावा करते हुए कहा कि इससे नशे पर नियंत्रण पाने में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

विजुअल शॉट

बाइट हरोली प्रधान सतीश ठाकुर (छोटू )

ऊना।

RELATED ARTICLES

Most Popular