Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaलोगों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा नगर पंचायत अम्ब के...

लोगों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा नगर पंचायत अम्ब के वार्ड 9 के बाद आज वार्ड 7 में भी लगा समाधान शिविर

ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर

नगर पंचायत अम्ब की ओर से जारी आईईसी एक्शन प्लान के तहत आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर पंचायत अम्ब के वार्ड नंबर 9 में समाधान शिविर लगाया गया, जिसमें करीब 70 परिवारों ने भाग लिया।
इसके बाद आज बुधवार को नगर पंचायत अम्ब के वार्ड नंबर 7 में भी समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 75 लोगों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
शिविर में मुख्य रूप से परिवार रजिस्टर सत्यापन, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्य पूरे किए गए, ताकि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें।
नगर पंचायत अम्ब की अध्यक्ष इंदु धीमन ने कहा कि “नगर पंचायत का उद्देश्य है कि प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। समाधान शिविरों के माध्यम से जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।”
वहीं नगर पंचायत अम्ब के सचिव हर्ष गुप्ता ने बताया कि “शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया जा रहा है। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव नहीं है, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए गए हैं।”
नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी समाधान शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular