विनय गोस्वामी /आनी

देव जह्नु ऋषि अपने हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पूर्ण करने के उपरांत पूरे लाव लश्कर के साथ बाजे-गाजे की थाप पर सात दिनों के बाद अपने देवालय रैंह गांव पंहूचे। देवालय पहूंचने पर रैंह गांव के बाशिंदों ने देव जह्नु ऋषि का भव्य स्वागत किया। सात दिनों की इस परिक्रमा के दौरान देवरथ यात्रा मण्ढी, खोड़ूनाल, दुशाहड़, कौंशा व मन्याशी गांव होकर अपने देवालय रैंह में विराजमान हुई। इस यात्रा के दौरान देव जह्नु ऋषि ने लोगों के दुःखों का निदान कर शुभाशीष दिया। जिससे स्थानीय लोग सुकुन महसूस कर रहे है। कारदार दुर्गादास ने बताया कि अब फाल्गुन संक्रांति को पुनः देवालय में देव कार्रवाई का निर्वहन किया जाएगा। बहरहाल देव जह्नु ऋषि की अपने अधिपत्य क्षेत्र की सात दिनों की परिक्रमा विधीवत सम्पन्न हो गयी है।

