Thursday, October 15, 2026
HomeNation WiseHaryanaहरियाणा के कुरुक्षेत्र में धान खरीद पर घमासान, महापंचायत के ऐलान के...

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में धान खरीद पर घमासान, महापंचायत के ऐलान के बाद पुलिस सख्त; हिरासत में किसान नेता

दैनिक जागो वर्ल्ड !हरियाणा

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में धान खरीद को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। धान खरीद को लेकर मंगलवार को शाहाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 44 को जाम करने को लेकर पुलिस और किसानों केबीच तनातनी के बाद बुधवार को दोबारा किसान महापंचायत का संदेश जारी होने पर पुलिस सतर्क हो गई है।देर रात भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के धरना स्थल पर किसान महापंचायत के एलान के बाद से पुलिस ने जिला भर में कई किसान नेताओं के घरों पर दस्तक देकर उन्हें डिटेन कर लिया है।

पुलिस ने शहीद भगत सिंह किसान यूनियन के पदाधिकारी संजीव आलमपुर और गांव किरमिच से संजू नंबरदार को उनके घर से देर रात एक बजे डिटेन कर लिया है। वहीं अल सुबह तीन बजे के करीब गांव लोहार माजरा ने किसान नेता प्रिंस वड़ैच को भी डिटेन कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular