Monday, October 19, 2026
HomeNation WiseJharkhandझारखंड में रसोई गैस की हो सकती है किल्लत, अगले महीने हड़ताल...

झारखंड में रसोई गैस की हो सकती है किल्लत, अगले महीने हड़ताल पर जाएंगे LPG डिस्ट्रीब्यूटर

दैनिक जागो वर्ल्ड !झारखंड

साहिबगंज के एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर अगले माह हड़ताल पर जाएंगे, जिससे सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होगी। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एलडीएआइ) के आह्वान पर जिले के एलपीजी डीलर अगले माह हड़ताल पर जाएंगे।इस दौरान एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बंद रहेगी। 26 अक्टूबर को डिस्ट्रीब्यूटर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद हड़ताल की तिथि की घोषणा की जाएगी।एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीडी सिंह ने बताया कि एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर गत एक सितंबर से आंदोलनरत हैं। आंदोलन के प्रथम चरण में वितरकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापनइसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपायुक्तों को सौंपा। छह अक्टूबर को नो मनी नो इंडेंट के तहत डीलर पैसा जमा नहीं करेंगे तथा प्लांट से सिलेंडर का उठाव नहीं करेंगे।

डिस्ट्रीब्यूटर प्रशासनिक शुल्क व होम डिलीवरी शुल्क में वृद्धि, ई केवाईसी के लिए अलग से शुल्क देने की मांग, अन्य सामग्रियों की बिक्री के लिए कंपनी द्वारा अनुचित दवाब न बनाने की मांग कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर को देशभर के डिस्ट्रीब्यूटर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसी दौरान हड़ताल की तिथि की घोषणा की जाएगी।गौरतलब हो कि पूरे देश में करीब 26 हजार डिस्ट्रीब्यूटर हैं। जिले में इनकी संख्या 15 है। जिले में उपभाेक्ताओं की संख्या करीब 2.60 लाख है।

RELATED ARTICLES

Most Popular