Friday, October 16, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshताजमहल की सुरक्षा होगी और मजबूत: 2.10 करोड़ से यलो जोन में...

ताजमहल की सुरक्षा होगी और मजबूत: 2.10 करोड़ से यलो जोन में लगेंगे 90 CCTV कैमरे

दैनिक जागो वर्ल्ड !

ताजमहल की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए इसके 500 मीटर के यलो जोन में 90 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कदम स्मारक की सुरक्षा बढ़ाने और पर्यटकों को ठगने वाले लपकों पर नियंत्रण पाने में मदद करेगा, जिसकी लागत 2.10 करोड़ रुपये होगी। ताजमहल की सुरक्षा अब और पुख्ता होगी। ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में 90 सीसीटीवी कैमरे और लगाए जाएंगे। इससे यलो जोन में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सकेगी। इससे स्मारक की सुरक्षा के साथ ही पर्यटकों के साथ ठगी करने वाले लपकों पर भी नियंत्रण किया जा सकेगा।ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था दो जोन में बंटी हुई है। रेड जोन (स्मारक परिसर) में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और यलो जोन (500 मीटर की परिधि) में पुलिस व पीएसी सुरक्षा व्यवस्था संभालती हैं। ताजगंज प्रोजेक्ट में यलो जोन में वर्ष 2016 में सीसीटीवी कैमरे लगाते हुए कंट्रोल रूम बनाया गया था।

इसके बाद में यहां स्मार्ट पोल भी लगाए गए, जिनमें पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। इनसे पूरे क्षेत्र पर नजर रखना संभव नहीं है। पथकर सलाहकार समिति की बैठक में ताजमहल के यलो जोन में 90 सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। एडीए ने अब सीसीटीवी कैमरे लगाने को टेंडर कर दिया है। छह माह में यलो जोन में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम 2.10 करोड़ रुपये की लागत से होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular