दैनिक जागो वर्ल्ड !झारखंड

झारखंड हाई कोर्ट में मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने नए जज के रूप में शपथ ली। चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने तीनों नवनियुक्त जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसमें कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने नवनियुक्त तीनों जजों को बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले हाई कोर्ट के महानिबंधक सत्यप्रकाश सिन्हा ने तीनों के नियुक्ति से संबंधित राष्ट्रपति के आदेश को हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ा। उसके बाद चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को शपथ दिलाई।

जस्टिस मनोज प्रसाद और राम शर्मा ने अंग्रेजी में शपथ ली, जबकि अखिल कुमार ने हिंदी में शपथ ली। इसके बाद चीफ जस्टिस ने तीनों जजों को बुके देकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान महाधिवक्ता रोहितश्य राय, एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत कुमार, महासचिव नवीन कुमार, एडिशनल सालिसीटर जनरल प्रशांत पल्लव सहित अन्य वकील और हाई कोर्ट रजिस्ट्री के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य सचिव और डीजीपी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
