दैनिक जागो वर्ल्ड !फरीदाबाद

फरीदाबाद के सोतई गांव में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। किसान मुआवजे की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं।सोतई गांव में जाट पट्टीशामलात भूमि पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का पुलिस की मदद से बुधवार को काम शुरू हो गया है। एक महिला ने सुबह इस कार्रवाई का विरोध किया था। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है।

मौके पर एसडीएम मयंक भारद्वाज तहसीलदार भूमि का लांबा, एसीपी सदर अशोक कुमार, महिला थाना प्रभारी सुनीता पुलिसवाला के साथ मौजूद है। मौके पर ग्रामीण भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। भूमि को समतल करने और मार्ग पर मिट्टी में पत्थर फैलाने का अर्थ मूवर से काम चल रहा है।
