Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaसेवानिवृत पुलिस उपायुक्त योगराज महाजन के हिन्दू महासभा में शामिल होने से...

सेवानिवृत पुलिस उपायुक्त योगराज महाजन के हिन्दू महासभा में शामिल होने से हिमाचल

ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के चंबा जनपद के सेवानिवृत पुलिस उपायुक्त योगराज महाजन अखिल भारत हिन्दू महासभा में शामिल हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष दीप सिंह पठानीया ने उन्हें हिन्दू महासभा की आजीवन सदस्यता प्रदान की। हिन्दू महासभा की सदस्यता ग्रहण करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त योगराज महाजन ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व और बाद का एक समृद्धशाली इतिहास रहा है। सशस्त्र स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दू महासभा का योगदान अतुलनीय रहा है। वीर दामोदर सावरकर, भाई परमानंद, डॉक्टर मुंजे, पंडित मदन मोहन मालवीय, लाला लाजपतराय जैसे महानतम व्यक्तित्व के नेतृत्व में हिन्दू महासभा और उसकी विचारधारा पुष्पित और पल्लवित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा आज भी अखण्ड भारत और हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान चलाते हुए सनातन धर्म और सनातन राष्ट्र के विविध विषयों को समय समय पर देशवासियों के समक्ष उठाती रही है। हिन्दू महासभा की इसी विचारधारा ने सेवानिवृत्ति के पश्चात हिन्दू महासभा से जुड़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिन्दू महासभा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज ने योगराज महाजन का हिन्दू महासभा परिवार में स्वागत अभिनंदन करते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने योगराज महाजन के साथ अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की है। मातृशक्ति को सम्मान देते हुए कांगड़ा की महिला नेत्री कमलेश जरियाल को महिला प्रकोष्ठ हिन्दू महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष पद पर, हमीरपुर के सन्त संतोषदास जी महाराज को संत प्रकोष्ठ हिन्दू संत सभा प्रदेश अध्यक्ष पद पर और चंबा की युवा राजनीतिक प्रतिभा पंकज कुमार को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि सेवानिवृत पुलिस उपायुक्त योगराज महाजन के हिन्दू महासभा में शामिल होने और अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन से हिन्दू महासभा हिमाचल प्रदेश का संगठनात्मक ढांचा सशक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि योगराज महाजन प्रदेश की हिन्दू राजनीति और हिन्दू महासभा की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ सेवानिवृत हो चुके और भविष्य में होने वाले अधिकारियों के हिन्दू महासभा में शामिल होने के लिए प्रेरणास्त्रोत सिद्ध होंगे।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री महामंडलेश्वर ललितानंद जी महाराज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र कुमार, संगठन मंत्री राम पाल सिंह का आभार प्रकट किया है। सभी ने सदस्यता अभियान के माध्यम से प्रत्येक हिन्दू परिवार से कम से कम एक सदस्य को हिन्दू महासभा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हिन्दू संत सभा के प्रदेश अध्यक्ष सन्त संतोषदास जी महाराज ने कहा कि वो प्रदेश के सभी संतों से हिन्दू महासभा से जुड़ने और बिखरे हुए संत समाज से एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हिन्दू राष्ट्र निर्माण हस्ताक्षर अभियान समिति के राष्ट्रीय संयोजक नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे हिन्दू राष्ट्र निर्माण आंदोलन में सक्रिय होने का आह्वान करते हैं। हिन्दू महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष कमलेश जरियाल ने प्रदेश कार्यकारिणी के शीघ्र गठन की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular