Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaदेवी मंदिर में लगा समाधान शिविर, लोगों ने रखीं समस्याएं

देवी मंदिर में लगा समाधान शिविर, लोगों ने रखीं समस्याएं

ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर

नगर पंचायत अम्ब की ओर से IEC (Information, Education and Communication) एक्शन प्लान के तहत आज वार्ड नंबर 2 के देवी मंदिर परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
समाधान शिविर के दौरान लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में मुख्य रूप से परिवार रजिस्टर सत्यापन, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्य संपन्न किए गए, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़े।
शिविर में नगर पंचायत अम्ब की अध्यक्ष इंदु धीमन मौजूद रहीं। उन्होंने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही वार्ड नंबर 2 की पार्षद अनुसूया रानी भी शिविर में उपस्थित रहीं और समाधान प्रक्रिया में सहयोग किया।
नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी समाधान शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular