ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक रोशन ग्राउंड में आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में संध्या फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत छठे दिन शिव मंदिर, न्यू मॉडल टाउन, होशियारपुर से एक भव्य एवं भक्तिमय संध्या फेरी निकाली गई। संध्या फेरी की शुरुआत भागवत पूजन ओर नारियल फोड़ कर की गई।
संध्या फेरी का उद्देश्य जन-जन तक भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश को पहुँचाना रहा, जिसे सुमधुर एवं भक्तिमय भजनों के माध्यम से प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया।
संध्या फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ भाग लिया। मार्ग में भक्तों द्वारा जूस, लड्डू,मट्ठी, बिस्कुट आदि का लंगर लगाकर श्रीकृष्ण भक्तों की सेवा की गई। स्थानीय नागरिक अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर संध्या फेरी में सम्मिलित हुए, श्रद्धा पूर्वक प्रणाम किया एवं पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया।
संध्या फेरी का समापन भगवान श्रीकृष्ण जी की भव्य आरती के साथ किया गया। आरती के उपरांत भक्तों ने चाय-पकौड़े के लंगर का आनंद लिया।
इस अवसर पर स्वामी सज्जनानंद, कमलजीत कटारिया( पूर्व पार्षद),विमला देवी ( पार्षद),साध्वी शंकरप्रीता भारती जी,साध्वी राजवंत भारती जी साध्वी रणे भारती जी, साध्वी रेणु भारती जी एवं साध्वी पूनम भारती,साध्वी मीमांसा भारती जी
अशोक कुमार (पूर्व पार्षद), राकेश सूरी, राकेश कुमार केशी, देवराज कटारिया, सतपाल, अविनाश, शैली गुप्ता, सुरिंदर पाल सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह संध्या फेरी भक्तों की गहरी श्रद्धा, सेवा भाव और करुणा को दर्शाती हुई अत्यंत भावविभोर वातावरण में सम्पन्न हुई।

