Thursday, October 22, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshफिरोजाबाद से भागी विवाहिता की गुजरात में हत्या: 27 दिन बाद DNA...

फिरोजाबाद से भागी विवाहिता की गुजरात में हत्या: 27 दिन बाद DNA टेस्ट से पहचान, आरोपी ट्रक चालक फरार

दैनिक जागो वर्ल्ड !फिरोजाबाद

फिरोजाबाद की एक विवाहिता, जो चार माह पहले ट्रक ड्राइवर के साथ भागी थी, की गुजरात के कच्छ में हत्या कर दी गई। 27 दिन बाद डीएनए टेस्ट से शव की पहचान हुई और आरोपी ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। चार माह पहले ट्रक ड्राइवर के साथ भागी विवाहिता की गुजरात के कच्छ में हत्या कर दी गई। चार दिन बाद पहचान होने पर पुलिस ने परिवार को बुलाकर डीएनए टेस्ट कराया। रिपोर्ट आने के बाद गुजरात पुलिस शव लेकर पहुंची। इसके बाद रविवार रात अंतिम संस्कार कराया गया।चूड़ी कारखाना श्रमिक की पत्नी पूजा ट्रक चालक के साथ भाग गई थी। इसका मुकदमा शिकोहाबाद थाने में दर्ज कराया गया। सात सितंबर को कच्छ में महिला का शव एक खेत में पड़ा मिला था।

प्रेमी के साथ भागी विवाहिता की गुजरात में हत्या, 27 दिन बाद आया शवगुजरात पुलिस ने 27 दिन तक शव फ्रीजर में रखकर पहचान कराने का प्रयास किया। महिला के शिकोहाबाद के होने की जानकारी मिलने पर गुजरात पुलिस ने यहां संपर्क किया। इसके बाद पति बच्चों के साथ कच्छ पहुंचा। पुलिस ने महिला के पति और उसके बच्चों का डीएनए टेस्ट कराया।पति को बुलाकर गुजरात पुलिस ने कराया था डीएनए टेस्टडीएनए मिलान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पति को सौंप दिया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि आरोपित ड्राइवर विवाहिता के गांव का रहने वाला है और घटना के बाद से फरार है। आरोपित की तलाश की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular