Wednesday, October 21, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshवाराणसी में सपा ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला, मुख्य निर्वाचन आयुक्त...

वाराणसी में सपा ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला, मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग

दैनिक जागो वर्ल्ड !वाराणसी

समाजवादी पार्टी और नेशनल इक्वल पार्टी ने वाराणसी में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चुनाव आयोग का पुतला फूंका। मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में समाजवादी पार्टी और नेशनल इक्वल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से गुरुवार को शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया। 

जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान और नेशनल इक्वल पार्टी के शशि प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की।साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूचियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान मतदाताओं के नाम हटाए जाने और पर्याप्त सत्यापन के बिना नाम विलोपित किए जाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular