Friday, October 16, 2026
HomeHImachal Newsसुमीत शर्मा का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले—कर्ज बढ़ा, विकास थमा और...

सुमीत शर्मा का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले—कर्ज बढ़ा, विकास थमा और गारंटियां अधूरी

दैनिक जागो वर्ल्ड !

— भाजपा प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा वित्तीय कुप्रबंधन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था खोखली हो रही है, बोले प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से हर वर्ग परेशान।एंकर — हिमाचल प्रदेश में आर्थिक स्थिति और सरकारी खर्च को लेकर भाजपा ने सुक्खू सरकार पर हमला तेज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार वित्तीय कुप्रबंधन के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही है। सोमवार को ऊना जिला मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से हजारों करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मिलने के बावजूद प्रदेश में विकास कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहे हैं।

उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और बागवानों को राहत देने के वादे पूरे नहीं हुए हैं। भाजपा नेता ने बल्क ड्रग पार्क परियोजना, चुनावी गारंटियों और मंदिरों के अधिग्रहण जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरते हुए वित्तीय प्रबंधन को लेकर जवाब मांगा।वीओ — भाजपा प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले चार वर्षों में विभिन्न मदों के तहत हिमाचल प्रदेश को 71,158 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और अनुदान दिया है। इसके बावजूद सरकार धनराशि के समुचित उपयोग और उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) जमा करवाने में विफल रही है। उन्होंने बल्क ड्रग पार्क का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि केंद्र से जारी 250 करोड़ रुपये में से केवल 100 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए हैं

उन्होंने सरकार पर करीब 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने और विकास कार्यों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। सुमीत शर्मा ने कहा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक सहायता और युवाओं को रोजगार देने जैसी गारंटियां पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने सेब बागवानों को नुकसान होने और मंदिरों के अधिग्रहण की चर्चाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वित्तीय कुप्रबंधन से प्रदेश का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। भाजपा इस मुद्दे को जनता के बीच उठाती रहेगी और सरकार से जवाब मांगेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular