Saturday, May 23, 2026
HomeHImachal NewsUnaप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी में तलवाड़ा बाईपास पर श्रद्धालुओं की एक बस...

प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी में तलवाड़ा बाईपास पर श्रद्धालुओं की एक बस अचानक पीछे की ओर से चल पड़ी और पीछे खड़ी स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी।

तलमेहडा खड़ोह रिंकू भारद्वाज

टक्कर के बाद बस पास की दुकानों की दीवार से टकराकर रुकी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। चालक के अनुसार ब्रेक फेल होने से बस पीछे की ओर चली गई, जो पीछे आ रहे अन्य वाहनों से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार चालक बस को सड़क किनारे खड़ा कर श्रद्धालुओं को बैठा रहा था। इसी दौरान किसी कारणवश बस पीछे की ओर चल पड़ी। बस में राजस्थान के जयपुर से आए श्रद्धालु सवार थे, जो वीरवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। इस हादसे में एक टेंपो ट्रेवलर को भी नुकसान पहुंचा, जबकि स्विफ्ट कार को सबसे ज्यादा क्षति हुई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर बस दुकानों की दीवार से टकराकर न रुकती तो स्थिति कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बस चालक ने पुलिस को बताया कि बस की ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि स्थानीय पुलिस कार्रवाई में जुटी है। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular