Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaडीएवी पब्लिक स्कूल दौलतपुर चौक ने निकाली एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली

डीएवी पब्लिक स्कूल दौलतपुर चौक ने निकाली एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली

अम्ब /स्पर्श शर्मा

नशे के खिलाफ जनजागरण को लेकर डीएवी पब्लिक स्कूल दौलतपुर चौक के छात्र-छात्राओं ने वीरवार को एंटी-चिट्टा जागरूकता पर आधारित वॉकथॉन रैली निकालकर आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। यह रैली स्कूल की प्रधानाचार्य मैडम बबीता भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
रैली का शुभारंभ डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर से हुआ, जो नगर पंचायत दौलतपुर चौक के मुख्य बाजार से होते हुए रेस्ट हाउस तक गई और पुनः स्कूल परिसर में आकर संपन्न हुई। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “चिट्टा नहीं, शिक्षा चाहिए” जैसे नारों से वातावरण को जागरूकता से भर दिया।
रैली के समापन अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मवीर कमर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय हैं।
वहीं प्रधानाचार्य मैडम बबीता भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है, विशेषकर युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में भी इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाएं।
इस अवसर पर स्कूल के सभी विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular