Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaदगरेडी गांव के पास बाइक–टिपर की टक्कर, दो युवक घायल

दगरेडी गांव के पास बाइक–टिपर की टक्कर, दो युवक घायल

तलमेहडा खड़ोह रिंकू भारद्वाज

पुलिस चौकी जोल के तहत चौकीमनयार–धमान्दरी सड़क मार्ग पर दगरेडी गांव के समीप शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवक घायल हो गए। यह दुर्घटना सड़क के तीखे मोड़ पर बाइक और टिपर की आमने-सामने टक्कर से हुई, जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरयाला निवासी बीरबल पुत्र गुरमेल चंद अपने साथी मोहित शर्मा पुत्र रामप्रसाद के साथ बाइक नंबर HP20G1398 पर सूरी पंचायत की ओर जा रहा था। इसी दौरान केंट–अम्बेहड़ा सड़क निर्माण कार्य के लिए रेत-बजरी लेकर जा रहा टिपर नंबर HP72C7912 दगरेडी गांव के पास बाइक से टकरा गया।
हादसे में बाइक चालक बीरबल की टांग टूट गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे मोहित शर्मा को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीरबल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क संकरी होने और तीखे मोड़ होने के कारण इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से सड़क को चौड़ा करने और सुरक्षा संकेतक लगाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular