Saturday, May 23, 2026
HomeHImachal NewsUnaसांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के द्वारा ललड़ी स्कूल में स्वास्थ्य जांच व...

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के द्वारा ललड़ी स्कूल में स्वास्थ्य जांच व एनीमिया जागरूकता

अम्ब(ऊना)।स्पर्श शर्मा

हरोली/ऊना।
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था के सहयोग से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम हरोली द्वारा गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल ललड़ी में स्वास्थ्य जांच एवं पोषण व एनीमिया (खून की कमी) जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 118 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा सभी बच्चों के ब्लड ग्रुप टेस्ट भी किए गए।

शिविर के दौरान बच्चों को पोषण एवं एनीमिया के बारे में जागरूक किया गया। बताया गया कि खून की कमी आयरन की कमी के कारण होती है, जिससे कमजोरी, थकान और पढ़ाई में ध्यान न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचाव के लिए बच्चों को हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, दालें, फल, गुड़ और अन्य पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर टीम सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार, रुचि, मनीष ठाकुर व निहाल सिंह ने सेवाएं प्रदान कीं। वहीं हेडमास्टर सरबजीत सिंह सहित स्कूल के अन्य शिक्षकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular