Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंजाल में “परीक्षा पे चर्चा–2026” कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंजाल में “परीक्षा पे चर्चा–2026” कार्यक्रम का आयोजन

दौलतपुर चौक : 6 फरवरी ( संजीव डोगरा )

विभागीय आदेशों के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंजाल में “परीक्षा पे चर्चा–2026” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा से संबंधित दिए गए प्रेरक एवं मार्गदर्शक विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना, तनावमुक्त रहकर तैयारी करने के उपाय बताना तथा आत्मविश्वास को मजबूत करना रहा। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, एकाग्रता, मानसिक संतुलन और पढ़ाई के सही तरीकों को अपनाने की प्रेरणा मिली।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजन शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं और उन्हें परीक्षा को उत्सव की तरह लेने की सीख देते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से प्राप्त मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण—मुकेश कुमार, अनु शर्मा, सीमा कुमारी, रमनीक सिंह, अंकुर सूद, संदीप कुमार, सुनीता कुमारी, राजन कुमार, मधु बाला, विनोद कुमार, नरेश कुमार, मुनीश कुमार, समृति चौधरी, नीरज बाला, संतोष कुमारी, रमिका कुमारी, सुशील कुमार एवं अश्वनी पठानिया सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular