Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaहिम आंचल पैंनशरज संघ की मासिक बैठक में सरकार से शीघ्र समाधान...

हिम आंचल पैंनशरज संघ की मासिक बैठक में सरकार से शीघ्र समाधान की उठाई मांग

ऊना ,ब्यूरो रिपोर्ट

दौलतपुर चौक, 6 फरवरी (संजीव डोगरा) : हिम आंचल पैंशनर्ज संघ गगरेट इकाई की मासिक बैठक वीरवार को रामपाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पैंनशरों ने भाग लिया तथा अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभा में सरकार से आग्रह किया गया कि लंबे समय से लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति ( मेडिकल बिलों ) का शीघ्र भुगतान किया जाए, क्योंकि वरिष्ठ पैंनशरों को बढ़ती आयु में महंगी दवाइयों का सेवन करना पड़ता है। इसके साथ ही अतिरिक्त महंगाई भत्ते के बकाया तथा शेष किस्तों को जल्द जारी करने की मांग की गई। पैंनशरों ने मांग उठाई कि 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मिलने वाला अतिरिक्त 5, 10 व 15 प्रतिशत लाभ मूल पैंशन में जोड़ा जाए तथा चार वर्ष उपरांत एक समान वैसिक पैंशन राशि एल.टी.एस. के रूप में प्रदान की जाए। सभा में यह भी मांग रखी गई कि क्यूटेशन की राशि की कटौती केवल 10 वर्ष 8 माह की अवधि तक ही की जाए, जैसा कि इस विषय में सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश आ चुका है।
इस अवसर पर साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को लेकर हेल्पलाइन के प्रतिनिधि रणनीति सिंह ने पैंनशरों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी से कैसे बचा जा सकता है तथा यदि ठगी हो भी जाए तो तुरंत कौन-कौन से कदम उठाने आवश्यक हैं।
इस बैठक में सतदेव पराशर, ओम राज कंवर, सतीश भारद्वाज, राज कुमार शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, महावीर शर्मा, कृपाल डढवाल, तरसेम सिंह, रमेश कुमार, कर्म चंद, पिरथी चंद, रघुवीर सिंह, मदन लाल शर्मा, ओम प्रकाश, टेक प्रशाद, ओम प्रकाश, कैलाश कुमार, नरेश कुमार, शिव कुमार, जीत सिंह, सतदेव कंवर, सहित अन्य पैंनशर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular