Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaसांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने ग्रैंड पेरेंट्स डे पर की बुजुर्गों की...

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने ग्रैंड पेरेंट्स डे पर की बुजुर्गों की जांच

ऊना ,ब्यूरो रिपोर्ट

पंडोगा (ऊना):
ग्रैंड पेरेंट्स डे के अवसर पर केसी पब्लिक स्कूल स्कूल पंडोगा में दादा-दादी और नाना-नानी के सम्मान में विशेष स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर बीएमओ शिंगारा सिंह के निर्देशानुसार प्रयास संस्था और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सांसद मोबाइल स्वस्थ सेवा हरोली की टीम द्वारा लगाया गया, जिसमें बुजुर्गों को निःशुल्क जांच और चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

मोबाइल स्वास्थ्य टीम में डॉ. प्रदीप कुमार, रुचि, मनीष तथा निहाल सहित अन्य कर्मियों ने सेवाएं दीं। शिविर में 160 से अधिक बुजुर्गों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन सहित अन्य सामान्य जांचें की गईं और जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही दवाइयाँ वितरित की गईं। स्वास्थ्य टीम ने संतुलित आहार, नियमित दवा, हल्के व्यायाम और समय-समय पर जांच के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

हेल्थ वर्कर सुरेश ने कहा कि समय पर जांच और उपचार से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।

स्कूल की प्रिंसिपल निर्मला देवी ने टीम का आभार जताते हुए कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सेवा व सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

ग्रैंड पेरेंट्स डे के मौके पर विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी के साथ समय बिताया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उपस्थित बुजुर्गों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, अभिभावक, स्थानीय ग्रामीण तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे, जिनके सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular