Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaसांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने ग्रैंड पेरेंट्स डे पर की बुजुर्गों की...

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने ग्रैंड पेरेंट्स डे पर की बुजुर्गों की जांच

ऊना ,ब्यूरो रिपोर्ट

बंगाणा , जोगिंद्र देव आर्य । रायपुर मैदान में बाबा गरीब नाथ युवा क्लब के तत्वावधान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमों ने भाग लेकर खेल भावना और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता टिक्का शिवेन्द्र पॉल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल को अनुशासन, टीमवर्क और युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
आयोजन के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुकाबले रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। क्लब के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
क्लब ने भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया, ताकि क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular