Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaभाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने माँ चिंतपूर्णी के दरबार में...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने माँ चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा

स्पर्श शर्मा

अम्ब,ऊनाभाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष शाम मनहास एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज माँ चिंतपूर्णी के पावन दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता के चरणों में माथा टेका। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी अजय कालिया ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि माँ चिंतपूर्णी प्रदेश की आस्था का प्रमुख केंद्र है और माता का आशीर्वाद सदैव प्रदेशवासियों पर बना रहे, यही उनकी प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी एवं जिला अध्यक्ष शाम मनहास ने भी माता रानी से प्रदेश में खुशहाली, प्रगति एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी ने माता के दर्शन कर अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
जारीकर्ता:
भारतीय जनता पार्टी
(जिला/मंडल मीडिया विभाग)

RELATED ARTICLES

Most Popular