तलमेहडा खड़ोह रिंकू भारद्वाज

विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से सशक्त और जागरूक बनाने के उद्देश्य से SIVT बंगाणा में एक विशेष वित्तीय साक्षरता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री नागेश कुमार (SEBI Trainer) ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उनके साथ पल्लवी (सीनियर एग्जीक्यूटिव, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड – SEBI) भी उपस्थित रहीं।
श्री नागेश कुमार ने अपने सत्र में विद्यार्थियों को निवेश के सही तरीकों, वित्तीय योजना, धोखाधड़ी से बचाव तथा शेयर बाजार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में सरल और प्रभावशाली तरीके से समझाया। उन्होंने बताया कि वित्तीय साक्षरता आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है ताकि वह अपने भविष्य को सुरक्षित और सुदृढ़ बना सके।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने सवालों के माध्यम से वित्तीय विषयों को गहराई से समझने का प्रयास किया। सत्र काफी ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम के अंत में श्री नागेश कुमार ने संस्थान की शाखा को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। संस्थान प्रबंधन ने भी SEBI टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आशा जताई।
यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक साबित हुआ तथा वित्तीय जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।

