Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaसंत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम में पूर्व विधायक दविंदर कुमार...

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम में पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने की शिरकत, गुरुद्वारा प्रबंधक ने किया स्वागत,

तलमेहडा खड़ोह रिंकू भारद्वाज

कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने संत शिरोमणि पूज्य गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के प्रसिद्ध गुरु आदिद्वारा बल्ह खालसा में आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रम में शिरकत की। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत समाज, स्थानीय गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पूरे श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ किया गया, जहां गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, उनके आदर्शों और समाज सुधार में उनके योगदान को स्मरण किया गया।
गुरु आदिद्वारा बल्ह खालसा स्थित गुरुद्वारा में पहुंचने पर दविंदर कुमार भुट्टो का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बही बाबा कमल दास जी महाराज ने दविंदर कुमार भुट्टो को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप उन्हें सिरोपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद दविंदर कुमार भुट्टो ने गुरु आदिद्वारा प्रबंधन समिति, संत समाज और उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि संत गुरु रविदास जैसे महान संतों की शिक्षाएं आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि समता भाईचारे और मानवता का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी
इस अवसर पर दविंदर कुमार भुट्टो ने संत गुरु रविदास की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास एक महान संत, समाज सुधारक और मानवता के उपासक थे, जिन्होंने अपने विचारों और कर्मों से समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और ऊंच-नीच की भावना को समाप्त करने का संदेश दिया।उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन में समता, समानता, भाईचारे और प्रेम का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को सही दिशा दिखाने वाला है। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सादगी सेवा और सत्य पर आधारित था। उन्होंने अपने भजनों और वाणी के माध्यम से समाज को यह सिखाया कि ईश्वर एक है और सभी मनुष्य समान हैं। उन्होंने जाति-पाति और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा को सर्वोपरि बताया। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि गुरु रविदास जी का बेगमपुरा का सपना एक ऐसे समाज की कल्पना करता है, जहां कोई दुखी न हो, कोई भूखा न रहे और सभी को समान अधिकार प्राप्त हों। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में जब समाज में अनेक प्रकार की सामाजिक चुनौतियां मौजूद हैं, तब संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक हो जाती हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संत गुरु रविदास जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और एक सकारात्मक व समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान गुरु द्वारा बल्ह खालसा में भजन-कीर्तन और गुरु वाणी का पाठ भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी के भजनों के माध्यम से उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और लोगों को अपनी सांस्कृतिक व आध्या त्मिक विरासत से जोड़ते हैं। उन्होंने गुरु आदिद्वारा बल्ह खालसा द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्य क्रमों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के समापन पर गुरु आदिद्वारा प्रबंधन समिति ने दविंदर कुमार भुट्टो का धन्यवाद किया और कहा कि उनके द्वारा संत गुरु रविदास जी की जीवनी और विचारों पर डाला गया प्रकाश उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक रहा। बही गुरुद्वारा बल्ह खालसा में विशाल भंडारे का प्रसाद भी वितरण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,सूरम सिंह राजीव कुमार, राम किशन क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग भाजपा कार्यकर्ता, संत समाज के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular