स्पर्श शर्मा

इसी उपलक्ष्य में 10 दिवसीय शिव संदेश यात्रा का भी आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम से विभिन्न स्थानों, शिक्षा संस्थानों से सहित पर शिवरात्रि पर्व के आध्यात्मिक व जीवन मूल्यों के पवित्र संदेश को प्रचारित करने का क्रम गत 6 फ़रवरी से चल रहा है। आज ब्रह्माकुमारीज़ के जिला केन्द्र रक्कड़ कॉलोनी में शिव संदेश यात्रा के आगमन पर समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर ब्रह्माकुमारीज़ अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से जारी ईश्वरीय ज्ञान के संदेश को सुनाया गया और इस ज्ञान पर विस्तार से चर्चा कर समझाया गया। इसके उपरांत शिव ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ जिला प्रभारी आशा दीदी, मैहतपुर केंद्र की प्रभारी बबिता बहन, अवदेश भाई , सवारी टकोली केन्द्र से ज्योति बहन ,अशोक भाई , चेतन भाई ,रामाकिशन भाई , राजेन्द्र शर्मा ( चेयरमैन ऊनकोफैड )व नानक भाई सहित क्षेत्र की बड़ी संख्या में भाई-बहनों की उपस्थिति में ध्वजारोहण की रस्म निभाई गई व उपस्थित लोगों को जीवन में पवित्रता को अपनाने का संकल्प जिला प्रभारी आशा दीदी ने दिलवाया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी बहनों ने दीप प्रज्जवलित कर कियाऔर महाशिवरात्रि पर्व के आध्यात्मिक महत्व ब्रह्माकुमारी बहनों ने प्रकाश डाला। इस अवसर अन्य वक्ताओं ने भी महाशिवरात्रि पर्व पर अपने व्याख्यानों में इस पर्व को आत्म परिवर्तन का महान पर्व बताया व परमपिता शिव मानव आत्मा को पवित्रा, शांति और शक्ति का संदेश देते हैं। हमें बुराईयों को छोड़कर श्रेष्ठ संस्कार अपनाने तथा सकारात्मक जीवन शैली अपनाने की प्ररेणा मिलती है ।इस अवसर राजयोग ध्यान साधना से आत्मा व परमात्मा की स्वयं अनुभूति का अभ्यास ब्रह्माकुमारी बहनों ने करवाया गया। उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि योग ध्यान के माध्यम से आत्मिक शांति प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता हैं । इसका अभ्यास भी कुछ पलों के लिए लोगों को करवाया गया। इसके उपरांत उपस्थित भाई-बहनों से उनके इस अल्प काल के अनुभवों को सांझा किया गया।

