स्पर्श शर्मा

मेरा युवा भारत ऊना द्वारा आगामी कार्यक्रमों के सम्बंध में एक महत्वपूर्ण बैठक रोटरी गली स्तिथ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने केंद्र द्वारा आगामी आयोजित किये जाने कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी युवा स्वयंसेवको व् युवा मंडल सदस्यों के साथ सांझा की । उन्होंने बताया की बर्तमान में माय भारत ऊना द्वारा माय भारत पोरटल पर बजट क्विज 2026, युवा आदान प्रदान कार्यक्रम, युवा मंडल विकास अभियान आदि कैंपेन युवाओ के लिए चलाये जा रहे है। जिसके अंतर्गत बजट क्विज में युवा भाग लेकर अपनी बात सीधे राष्ट्रीय स्तर के निति निर्माणक्रतायो के साथ साँझा कर सकते है । 15 से 29 बर्ष के युवा इसमें भाग ले सकते है जिसके लिए माय भारत पोरटल पर पंजीकरण होने अनिवार्य है । इसके अतिरिक्त युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत ऊना जिला के 15 युवा राजस्थान के जयपुर एवं हरियाणा के गुरुग्राम में 16 से 20 फरबरी तक प्रवास करके एक भारत श्रेष्ट भारत मुहीम में हिस्सा लेंगे व् वहां की संस्कृति से रूबरू होंगे ।
युवा मंडल विकास अभियान के तहत बंगाणा विकासखंड में पुराने निष्क्रिय नवयुवक मंडलों को पुनः जागृत करने व् नये युवा मंडल बनाने के लिए 09 फरवरी से 13 फरबरी तक पांच दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नवयुवक मंडलों को मेरा युवा भारत पर ऑनबोर्ड किया जाएगा, जिसके हेतु युवा स्वयंसेवक अक्षय कौंडल व् ऋशब चौधरी की अधयक्षता में 10 सदसीय दल क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में जायेगा व् युवा मंडलो का निर्माण करेगा ।

