रोहित जसवाल

हरोली। हरोली क्षेत्र के गांव दुलेहड के शिव मंदिर में सोमवार को शोभा यात्रा का आयोजन किया गया ।यात्रा में वैष्णवाचार्य श्री पंकज महाराज समेत श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया । यात्रा में मंदिर से लेकर गांव में श्रद्धालुओ ने श्री राधे कृष्ण के भजन व जयकारे लगाकर माहौल भक्तिमय बना दिया । धार्मिक समागम 10 फरबरी से 16 फरबरी तक सप्ताह भर चलेगा । शिव मंदिर के सेवादार पंडित किशोरी लाल ने बताया समागम में श्री मद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर हरे कृष्णा की महिमा का गुणगान करते हुए शोभा यात्रा निकाली गई । यात्रा दोरान भगवान की महिमा का गुणगान गांव क्षेत्र में किया गया ।पंडित किशोरी लाल ने बताया कि शिव मंदिर दुलेहड़ में कथा रोजाना स्मय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे दोपहर तक होगी। कथा उपरांत हर रोज लंगर की व्यवस्था होगी । 16 फरबरी को कथा सप्ताह समाप्ति पर विशाल भंडारे का अयोजन भी होगा। उन्होंने धार्मिक समागम का लाभ उठाने के लिए श्रद्धालुओ को निमंत्रण दिया है ।

