Saturday, May 23, 2026
HomeHImachal NewsUnaमहाशिवरात्रि पर राधा कृष्ण मंदिर बडोआ में विशाल भंडारे का आयोजन

महाशिवरात्रि पर राधा कृष्ण मंदिर बडोआ में विशाल भंडारे का आयोजन

तलमेहडा खड़ोह रिंकू भारद्वाज

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत खरयालता के राधा कृष्ण मंदिर बडोआ में श्रद्धा और भक्ति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा और क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। भंडारे के आयोजन की जिम्मेदारी मंदिर प्रबंधक सुखदेव शर्मा एवं तरसेम लाल शर्मा द्वारा निभाई गई। आयोजकों ने बताया कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक व सामाजिक आयोजन निरंतर जारी रहेंगे।
भंडारे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वच्छता एवं सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर कार्यक्रम को और भी भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में कर्नल रघवीर सिंह,सतीश शर्मा, वीओ तिलक राज शर्मा, पूर्व उप-प्रधान जीवन सिंह, चरण दास शर्मा, जीवन शर्मा, जोगिंदर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। स्थानीय लोगों ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular