Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaरैंक सेरेमनी कार्यक्रम में कमांडेंट ने लगाए नए रैंक

रैंक सेरेमनी कार्यक्रम में कमांडेंट ने लगाए नए रैंक

ऊना ब्यूरो रिपोर्ट भारत भूषण

:हिमाचल सरकार द्वारा ऊना जिला में सेवा दे रहे 14 होमगार्ड के जवानों की प्रमोशन की गई है जिसके तहत सोमवार को ऊना जिला होमगार्ड्स वाहिनी में प्रमोशन रैंक सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वाहिनी के कमांडेंट होमगार्ड्स हितेश लखनपाल ने प्रमोशन हुए होमगार्ड के जवानों को रैंक लगाकर उन्हें इस प्रमोशन की बधाई दी गई । इस कार्यक्रम में बटालियन अधिकारी धीरज शर्मा , अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार , पी सी हेडक्वार्टर राकेश लखनपाल , अधीक्षक सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे । बता दें कि हिमाचल सरकार की तरफ से 14 होमगार्ड के जवानों को प्रमोशन की गई है जिसके तहत आज रैंक सेरेमनी आयोजित करके उन्हें नए रैंक लगाए गए है । कमांडेंट हितेश लखनपाल ने बताया कि पदोन्नत हुए जवानों में ऊना होमगार्ड्स वाहिनी के प्लाटून कमांडरो जागीरी लाल , विक्रमजीत सिंह, शंकर दास को सीनियर प्लाटून कमांडर , , हवलदार प्यार चन्द व वीरेंद्र कुमार को प्लाटून कमांडर , सैक्शन लीडर रवि दत , मुकेश कुमार , व रामस्वरूप को प्लाटून हवलदार के पद पर पदोन्नत किया गया है ।गृह रक्षक जुगल कुमार , कृष्ण देव , मनीष कुमार , यशपाल , जतेंद्र व नरेश कुमार को सेक्शन लीडर के पद पर पदोन्नति दी गई है । कमांडेंट हितेश लखनपाल ने जवानों को पदोन्नति रैंक लगाकर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई । अपने रैंक अनुसार कार्य करने के लिए पूरी तन्मयता से कार्य करने के लिए निर्देश दिए है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular