ऊना
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लाए गए हिमाचल के चौथे बजट के बाद पक्ष विपक्ष में बजट के समर्थन और विरोध को लेकर वार परिवार निरंतर जारी है । एक तरफ जहां नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विपक्ष के रूप में इसका पुरजोर विरोध कर रही है और इसे विनाशकारी बजट बता रही है तो वही सत्ताधारी कांग्रेस इस बजट का जमकर गुणगान कर रही है । पार्टी का हर पदाधिकारी बजट के समर्थन में मुख्यमंत्री सुक्खू की वाहवाही कर रहा है । इसी क्रम में ऊना में कांग्रेस जिलाध्यक्ष देसराज गौतम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के चौथे बजट को हर वर्ग के लिए बेहतरीन बजट बताया और इस बजट के माध्यम से प्रदेश के विकास में अहम योगदान होने की बात कही । उन्होंने केंद्र द्वारा RDG बंद होने के बावजूद इस बजट को एक संतुलित विकास वाला कदम बताया । वहीं देसराज गौतम ने RDG के विषय पर विपक्ष के रूप में भाजपा की नीति को प्रदेश विरोधी बताया और प्रधानमंत्री के समक्ष इस विषय को उठा पाने में नाकाम कहा । उन्होंने कहा कि भाजपा को हमेशा विपक्ष में ही रहना चाहिए ।
