कुरुक्षेत्र
जिला कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया। पुलिस मुख्यालय पंहुचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत ने पुलिस अधीक्षक महोदय का स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र के कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस मुख्यालय पर तैनात सभी अधिकारियों व शाखा प्रभारियों ने उनके कार्यालय में मुलाकात की।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस मुख्यालय पर तैनात सभी अधिकारियों व शाखा प्रभारियों से रुबरु होते हुए सभी का परिचय लिया। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यालय में चलने वाली गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए हिदायत की। पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में तैनात सभी अधिकारियो/कर्मचारियों को हिदायत दी कि किसी भी शाखा में किसी भी कार्य को अनावश्यक तौर से लंबित न रखा जाए। उसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यालय में ड्यूटी संबंधी आवश्यक हिदायतें दी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के वैल्फेयर का पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिस कर्मचारी अपनी निजी अथवा विभागीय समस्या उनके समक्ष रख सकता है।
जिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को संदेश देते हुए एसपी चन्द्र मोहन ने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए है। पुलिस से संबंधित आमजन के कार्यों अथवा जनहित के कार्यों को वरीयता देते हुए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस मौका पर डीएसपी सुनील कुमार, राम कुमार, निर्मल सिंह, रणधीर सिंह, हैड क्लर्क निरीक्षक दीपक कुमार, सुरक्षा शाखा प्रभारी उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार, प्रवाचक एएसआई आशीष कुमार, स्टैनों हवलदार रोबिन, इंचार्ज शिकायत शाखा उप निरीक्षक प्रवीण कौर, सेना क्लर्क सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह व अन्य शाखा प्रभारियों सहित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
