बंगाणा-जोगिंद्र देव आर्य

युवाओं को नशे से दूर रखने व समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे अजय ठाकुर, गरीब परिवारों की मदद में हमेशा रहते हैं अग्रणी
बंगाणा, उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत श्री राम नाटक क्लब हटली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिवस पर राष्ट्रीय ह्यूमन राइट युवा विंग के प्रदेश चेयरमैन एवं राज्य भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर कथा स्थल पर पहुंचने पर क्लब पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पारंपरिक रूप से उन्हें मान-सम्मान देकर सम्मानित किया।
श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। श्रद्धालु कथा श्रवण के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस दौरान अजय ठाकुर ने भी कथा व्यास के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण किया और प्रदेश व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि अजय ठाकुर हटली क्लब की हर गतिविधि में तन, मन और धन से सहयोग करते हैं। चाहे धार्मिक आयोजन हो, सामाजिक कार्यक्रम हो या फिर खेलकूद प्रतियोगिताएं—हर क्षेत्र में उनका सहयोग सराहनीय रहा है। क्लब द्वारा समय-समय पर आयोजित कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी से युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है। अजय ठाकुर को क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवियों में गिना जाता है। उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। विशेष रूप से युवा वर्ग को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया है, जिससे युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है और वे नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान अजय ठाकुर ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे पवित्र आयोजनों से मानव जीवन को दिशा मिलती है और समाज में भाईचारा व एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने श्री राम नाटक क्लब हटली के सभी पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब द्वारा धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों का आयोजन कर समाज में जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में युवाओं को सही दिशा देना बेहद आवश्यक है। नशे जैसी बुराई से युवाओं को बचाने के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से वे लगातार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर वाते हैं ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले और वे स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं।
अजय ठाकुर की युवाओं के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण उनका सरल स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण है। वे राजनीति से हटकर भी जरूरतमंद और गरीब परिवारों की सहायता के लिए हर समय आगे रहते हैं। कई अवसरों पर उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद कर समाज में एक मिसाल कायम की है। क्लब के सदस्यों ने बताया कि अजय ठाकुर हमेशा सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और हर संभव सहयोग प्रदान करते हैं। उनके सहयोग से कई सफल कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। क्लब द्वारा उन्हें सम्मानित करना उनके समाज के प्रति योगदान का सम्मान है।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, क्लब पदाधिकारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कथा का श्रवण किया और आयोजन की सफलता के लिए क्लब की सराहना की। क्लब के पदाधिकारियों ने अजय ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक व सामाजिक आयोजन निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश फैलता रहेगा। बही अजय ठाकुर ने क्लब में चल रही श्री मद भागवत कथा के लिए इक्कतीस सौ रुपए दान के रूप में भी दिए।
