Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsKangraपुस्तकालय में छात्रों के बीच पहुंचे अनुराग ठाकुर, दिया सफलता का मंत्र

पुस्तकालय में छात्रों के बीच पहुंचे अनुराग ठाकुर, दिया सफलता का मंत्र

ज्वालामुखी-पंकज शर्मा

चैत्र प्रथम नवरात्र के पावन अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने ज्वालामुखी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में दर्शन के उपरांत वह अचानक ज्वालामुखी पुलिस स्टेशन के समीप स्थित पुस्तकालय में पहुंच गए, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।
सांसद को अपने बीच पाकर विद्यार्थी पहले तो हैरान रह गए, लेकिन कुछ ही क्षणों में उनका उत्साह देखने लायक था। अनुराग ठाकुर ने चुपचाप पुस्तकालय का अवलोकन किया और छात्रों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई, तैयारी और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण है। उन्होंने सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर देहरा भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुकृत सागर भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने भी सांसद के इस प्रेरणादायक और आत्मीय व्यवहार के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular