Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiआईआईआईटी सलोह में आयुष्मान आरोग्य शिविर के तहत भव्य स्वास्थ्य जांच शिविर...

आईआईआईटी सलोह में आयुष्मान आरोग्य शिविर के तहत भव्य स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, टीबी मुक्त भारत अभियान पर विशेष जोर

सलोह (हरोली)-अशोक चौधरी

बीएमओ डॉ. शिंगारा सिंह के कुशल नेतृत्व में आईआईआईटी सलोह में आयुष्मान आरोग्य शिविर के अंतर्गत एक भव्य स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा के दिशानिर्देशों अनुसार तथा डीटीओ डॉ. विशाल ठाकुर के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग हरोली, सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा हरोली एवं सनराइज एनजीओ के संयुक्त प्रयासों से आयोजित हुआ।

इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य “टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर समय रहते टीबी (क्षय रोग) की पहचान और उपचार सुनिश्चित करना रहा।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों एवं कॉलेज स्टाफ की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई। इस अवसर पर एक्स-रे स्क्रीनिंग के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के लैब टेस्ट भी किए गए। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर इस पहल की सराहना की।

इसके अतिरिक्त कॉलेज के टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ की भी स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई, जिससे सभी को अपने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

एक्स-रे स्क्रीनिंग टीम के सदस्य गुलशन कुमार, दीपक, जोगिन्दर, राजेश, सतीश एवं धर्मपाल ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं आशा वर्कर्स एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग भी अत्यंत सराहनीय रहा।

चिकित्सकीय टीम में डॉ. सुधि कौशल, डॉ. शिखा, डॉ. अर्जुन एवं उनकी टीम के साथ डॉ. प्रदीप कुमार, मनीष, रुचि, निहाल सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

इस अवसर पर बीएमओ डॉ. शिंगारा सिंह ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा टीबी और अन्य गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर “टीबी मुक्त भारत” के लक्ष्य को साकार करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular