Wednesday, April 15, 2026
HomeNation WiseUttarakhandकांग्रेस नेता राकेश बृजवासी ने भागवत कथा में शिरकत की

कांग्रेस नेता राकेश बृजवासी ने भागवत कथा में शिरकत की

भीमताल-गोविन्द रावत

भीमताल विधानसभा के घारी ब्लॉक के सुनकिया स्थित सैम मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कांग्रेस नेता राकेश बृजवासी ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कथा व्यास से आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।कांग्रेस नेता राकेश बृजवासी ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा भारतीय संस्कृति और धर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इससे लोगों को धर्म, सत्य और सेवा का मार्ग मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं।
कथा के उपरांत उन्होंने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन समिति के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular