Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiलठियाणी में अवैध कटान पर वन विभाग की कार्रवाई, तीन आरोपी काबू

लठियाणी में अवैध कटान पर वन विभाग की कार्रवाई, तीन आरोपी काबू

बंगाणा-जोगिंदर देव आर्य

बंगाणा क्षेत्र में अवैध कटान के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार आज सुबह बंगाणा रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने लठियाणी क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में अवैध रूप से लकड़ी ले जाई जा रही थी। मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी में सवार तीन आरोपियों को काबू कर लिया।
सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध कटान कहां से किया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। वन विभाग द्वारा जब्त की गई लकड़ी और वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध कटान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे जंगलों की सुरक्षा और संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular