कुटलैहड़-जोगिंदर देव आर्य.

कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा ने बंगाणा से तूतडू सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। राम आसरा शर्मा ने बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि वर्ष 2020 ,21 में लगभग 12 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर इस सड़क का चौड़ीई करण तथा तारकोल से पक्का करने का कार्य किया गया था, लेकिन एक ही वर्षों में सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। और सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे पड़ गए थे। राम आसरा शर्मा ने कहा कि जनता के पैसों से बनने वाली सड़कों में यदि घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है, तो यह न केवल धन की बर्बादी है बल्कि आम लोगों के साथ अन्याय भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस ठेकेदार ने इस सड़क का निर्माण किया, उसने गुणवत्ता के मानकों का सही पालन नहीं किया, जिसके कारण सड़क समय से पहले ही टूटने लगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पांच वर्षों तक उसकी देखरेख और मरम्मत की जिम्मेदारी उसी ठेकेदार की होती है, जिसने निर्माण कार्य किया हो। ऐसे में यदि सड़क एक या दो वर्षों में ही खराब हो जाती है, तो संबंधित ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

