गगरेट- दिनेश कुमार

भाजपा गगरेट मंडल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और प्रेरणादायक रहा, जब प्रदेश भाजयुमो के नेता एवं पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने गगरेट मंडल कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। यह केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि गगरेट के उज्ज्वल भविष्य, सशक्त संगठन और विकास की नई यात्रा का आरंभ माना जा रहा है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में चैतन्य शर्मा ने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों से सीख लेकर भाजपा अब मजबूत मूल्यों और दृढ़ संकल्प के साथ “ग्रेट गगरेट” के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में भाजपा की विजय यात्रा हिमाचल प्रदेश सहित गगरेट में निरंतर आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम में पवन लंबरदार, समाजसेवी जीनत महंत, तरसेम लाल, विकास शर्मा, लक्ष्मी जरियाल, कमलेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष नितिन ठाकुर, महामंत्री अतुल शर्मा, पंकज कौंडल, उपाध्यक्ष संजीव संधू, प्रिंस जसवाल, सचिव राजीव कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश जसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन धीमान, जिला मीडिया सह संयोजक दिपांशु डडवाल, युवा मोर्चा महामंत्री दीपांकर ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम ठाकुर, सुमन, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कुसुम लता, किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश कंग, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शामदीन, जिला उद्योग प्रकोष्ठ निर्भय सिंह जसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

