Wednesday, April 15, 2026
HomeHImachal NewsKangraनूरपुर नगरपरिषद चुनाव में होंगे चौंकाने वाले परिणाम, रोस्टर के बाद बदले...

नूरपुर नगरपरिषद चुनाव में होंगे चौंकाने वाले परिणाम, रोस्टर के बाद बदले समीकरण – सुदर्शन शर्मा

नूरपुर -भूषण शर्मा

नूरपुर में होने वाले नगरपरिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता सुदर्शन शर्मा ने मीडिया से खास बातचीत करते हुए चुनावी समीकरणों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस बार नगरपरिषद चुनाव में स्थिति पहले से काफी अलग है और रोस्टर के ऐलान के बाद कई वार्डों में समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं।
सुदर्शन शर्मा ने बताया कि रोस्टर लागू होने के बाद विभिन्न वार्डों में उम्मीदवारों के चयन और समर्थन को लेकर राजनीतिक दलों के बीच नई रणनीतियां बन रही हैं। उन्होंने संकेत दिए कि इस बार नगरपरिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है और परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय स्तर पर जनता के मुद्दे, विकास कार्य और उम्मीदवारों की व्यक्तिगत छवि इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएगी। यही कारण है कि पारंपरिक वोट बैंक के साथ-साथ नए समीकरण भी बनते नजर आ रहे हैं। सुदर्शन शर्मा के अनुसार, कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार भी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे हैं, जिससे मुकाबला और भी रोचक हो गया है।
सुदर्शन शर्मा ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस इस बार मजबूत स्थिति में है और पार्टी समर्थित उम्मीदवार कई वार्डों में बढ़त बना सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अंतिम परिणाम जनता के निर्णय पर निर्भर करेगा, लेकिन जिस तरह से माहौल बन रहा है, उससे साफ है कि इस बार चुनावी नतीजे सभी को हैरान कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular