Tuesday, April 14, 2026
HomeLatest NewsNDPS, जुआ और आबकारी कानून के तहत ऊना पुलिस की सख्त कार्रवाई

NDPS, जुआ और आबकारी कानून के तहत ऊना पुलिस की सख्त कार्रवाई

ऊना-शिवानी ठाकुर

   माह मार्च में नशे के विरुद्ध चलाये गये बिभिन्न अभियानों के अंतर्गत NDPS के कुल 05 मामले दर्ज किए गए, जिनमें अलग अलग मामलों में 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया हैँ जिनके कब्जा से मादक पदार्थ 15.133 ग्राम हैरोईन/चिट्टा, चरस 567 ग्राम तथा भुक्की 6.034 ग्राम सहित ₹1080/- बरामद हुये हैं ।
   इसके अतिरिक्त, सर्बजनिक जुआ अधिनियम के तहत 08  मामले दर्ज किए गए, दर्ज किये गये अलग अलग मामलों में 08 व्यक्तियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जा से ₹ 9830/- राशि बरामद की गई।
   आबकारी अधिनियम के तहत 13 मामले दर्ज किये गये। दर्ज किये गये अलग अलग मामलों में 13 व्यक्तियों के कब्जे से 27000 ML अवैध शराब अंग्रेजी व 81750 ML अवैध शराब देशी बरामद हुई है।

तथा नशे में वाहन चलाने के कुल 46 मामले दर्ज किए गए। 382 स्कूल बसों को सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर चेक किया गया नियमों की कमी पाई जाने पर उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 120 वाहनों के चालान किए गए व 04 वाहन जब्त किया गया है, तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।
जिला पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नशा एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी समय में भी नियमित नाका चेकिंग एवं आकस्मिक निरीक्षण जारी रहेंगे।
सामान्य जनता से अपील की जाती है कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular