HomeRajnitiदौलतपुर चौक में हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन आज

दौलतपुर चौक में हनुमान जयंती पर भव्य आयोजन आज

दौलतपुर-संजीब डोगरा

नगर पंचायत दौलतपुर चौक के रामलीला ग्राउंड में आज हनुमान जयंती का पर्व बड़ी ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया जाएगा l कार्यक्रम के उपलक्ष्य में दौलतपुर बाजार में भगवान हनुमान जी की भव्य झांकी भी निकाली जाएगी, जो आकर्षण का केंद्र रहेगी। झांकी के दौरान भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु भगवान के जयकारों के साथ भाग लेंगे।
आयोजकों हैप्पी व पवन ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने नगर वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular