Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiपंप ऑपरेटर संघ विधायक की घास कटवाने की टिप्पणी से खफा

पंप ऑपरेटर संघ विधायक की घास कटवाने की टिप्पणी से खफा

ऊना-शिवानी ठाकुर

प्रदेश आई टी आई प्रशिक्षित पंप ऑपरेटर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह चेयरमैन प्रदीप ठाकुर , राजीव पाठक, भादर सिंह जगदीप डोगरा आदि ने संयुक्त बयान में प्रदेश विधानसभा में माननीय विधायक सतपात सत्ती के द्वारा जल शक्ति विभाग के पंप ऑपरेटरो व चालक वर्ग के प्रति घास काटने को लेकर जो अभद्र टिप्पणी की गई है उस पर अपना रोष दर्ज करवाया है । संघ ने कहा कि पंप चालक थ्री क्लास श्रेणी में आते है और अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन करना जानते हैं । विधायक द्वारा घास काटने जैसे शब्दावली का प्रयोग करना कर्मचारियों का अपमान है । ऐसे शब्दों को विधायक को बापिस लेना चाहिए ।
आई. टी. आई प्रशिक्षित पंप आप्रेटर कल्याण संघ ने कहा कि एक पंप ऑपरेटर व चालक तीसरी श्रेणी का कर्मचारी है। पंप चालक वर्ग को विभाग द्वारा जो नियुक्ति पत्र दिया जाता है वह तकनीकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर दिया जाता है ना कि घास काटने को लेकर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पंप ऑपरेटर , व चालक वर्ग वह वर्ग है जो कोविड-19 महामारी से लेकर और आपदा के समय पर भी कठिन एंव जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हुए प्रदेश के प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते है ओर निभाते रहेंगे । पंप चालक के पदो की कम संख्या होने के बावजूद भी आम जनमानस को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता। यहां तक कि पंप ऑपरेटर त्योहारों के दिनों में भी दिन रात अपनी सेवाएँ देते हैं!

बॉक्स
सगंठन का कहना है कि माननीय विधायक जी एक सुलझे हुए नेता हैं और पंप चालक वर्ग आपका बहुत सम्मान करते हैं जिस प्रकार पंप चालक को लेकर विधानसभा में पंप चालक वर्ग की श्रेणीकरण (ग्रेडिंग) की समस्या का निवारण के लिए मुद्दा उठाया ! वह सराहनीय था !

कोट
विधानसभा में जो पंप ऑपरेटर व चालक वर्ग के प्रति घास काटने को लेकर आपतिजनक शब्द कहे। वह अपने शब्दो को वापस लें। ताकि पंप चालक वर्ग की गरिमा और मनोबल बनाया जा सकें !

RELATED ARTICLES

Most Popular