चंबा-अमृत पाल सिंह

जिला चंबा में बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य को ध्यान में रखते हुए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। इस महत्वपूर्ण अभियान का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज कर रहे हैं।
सीएमओ डॉ. जालम भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष टीकाकरण मुहिम आगामी तीन महीनों तक लगातार चलाई जाएगी, जिसके तहत जिले की अधिक से अधिक बेटियों को इस वैक्सीन से कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में कारगर है और समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस अभियान के तहत अवश्य टीकाकरण करवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों और विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से इस अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई हैं।
बाइट (डॉ. जालम भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंबा):
“एचपीवी टीकाकरण अभियान बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह मुहिम तीन महीने तक चलेगी और हम प्रयास कर रहे हैं कि जिले की सभी पात्र बेटियों को इसका लाभ मिले। अभिभावक इसमें सहयोग करें और अपनी बेटियों का टीकाकरण जरूर करवाएं।”


