Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiआनंद शर्मा का बयान उनकी निजी राय,भाजपा का चेहरा लूट खसूट व...

आनंद शर्मा का बयान उनकी निजी राय,भाजपा का चेहरा लूट खसूट व धन बल की राजनीति : केशवराम बौद्ध


​शिमला-
टीना ठाकुर

खाड़ी देशों में जारी युद्ध और अंतरराष्ट्रीय उथल-पुथल के बीच कांग्रेस के भीतर बयानों को लेकर विरोधाभास सामने आने लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की कूटनीति की तारीफ किए जाने पर हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय अनुसूचित विभाग के संयोजक केशवराम बौद्ध ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विओ : कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए केशवराम बौद्ध ने स्पष्ट किया कि आनंद शर्मा का बयान उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि उन्होंने किस आधार पर यह बयान दिया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ खड़ी है।”

सांसद बौद्ध ने प्रधानमंत्री मोदी के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ केंद्र सब ठीक होने की बात करता है, वहीं दूसरी ओर आम जनता को समय पर सिलेंडर तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि​आने वाले समय में देश आर्थिक संकट की चपेट में आ सकता है।​

उन्होंने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि देश का संविधान आज खतरे में है। हाल ही में हुए 68 राज्यसभा सीटों के चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि​संख्या बल न होने के बावजूद भाजपा ने निर्दलीय उम्मीदवार उतारे।​उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त और धनबल के दम पर सांसदों की जीत सुनिश्चित करती है 64 राज्यसभा सांसद ‘लूट-खसूट’ की राजनीति की देन हैं।

हिमाचल प्रदेश की राजनीति पर बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल में समान अधिकार और समान विकास की नीति पर बेहतरीन कार्य हो रहा है।

इससे पूर्व, कांग्रेस कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। केशवराम बौद्ध ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि जगजीवन राम ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर मानवता, दलितों और पीड़ितों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular