Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiग्राम पंचायत बोल में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, बसपा के कई कार्यकर्ता...

ग्राम पंचायत बोल में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, बसपा के कई कार्यकर्ता हुए शामिल

ऊना-शिवानी ठाकुर

ग्राम पंचायत बोल में आज कांग्रेस पार्टी के पक्ष में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जहाँ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों तथा प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता और गरीब वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष श्री देशराज गौतम जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री देशराज गौतम जी ने सभी नव-शामिल साथियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाई तथा उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव से गरीब, किसान, मजदूर और आम जनमानस की आवाज रही है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में पंचायत प्रधान श्री इकबाल सिंह सोनी जी, बल खालसा से श्री दर्शन सिंह जी, श्री सुरेश कुमार जी, श्रीमती माया देवी जी पूर्व बीडीसी सदस्य सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान जिन प्रमुख व्यक्तियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, उनमें श्री हंसराज भारती जी, शिवालिक भारती, शिवकुमार, चमनलाल, गुरबचन चंद, गुरनाम सिंह, जोगराज, जितेंद्र कुमार, रोहित, जीता सिंह, मखन सिंह, रोशनलाल, सायना, आशा देवी, कुशल्या देवी, सीता देवी, माया देवी, बसंतो देवी, ज्योति सहित अन्य लोग शामिल रहे।
अंत में जिला अध्यक्ष श्री देशराज गौतम जी ने सभी नए साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूल उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और उनकी आवाज को मजबूती देना है

RELATED ARTICLES

Most Popular