Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiरायपुर मरवाड़ी के श्री सिद्ध भरतरी मंदिर में भव्य वार्षिक भंडारा, पूर्व...

रायपुर मरवाड़ी के श्री सिद्ध भरतरी मंदिर में भव्य वार्षिक भंडारा, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा रहे मुख्य अतिथि

दौलतपुर चौक –संदीप डोगरा

रायपुर मरवाड़ी स्थित श्री सिद्ध भरतरी मंदिर में वार्षिक भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। चैतन्य शर्मा ने पिछले वर्ष किए गए अपने वायदे को पूरा करते हुए मंदिर परिसर में लगभग एक लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण करवाया। इस निर्माण से अब मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से राहत मिलेगी। इससे पहले भी उन्होंने मंदिर तक पानी और बिजली की सुविधा उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। पंजाब बॉर्डर पर स्थित इस प्राचीन मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। कार्यक्रम के दौरान मंदिर कमेटी ने मंदिर तक पक्के रास्ते की कमी की समस्या भी उनके समक्ष रखी। इस पर चैतन्य शर्मा ने आश्वासन दिया कि उनके विधायक बनने पर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में मंदिर कमेटी एवं ग्रामवासियों ने उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए चैतन्य शर्मा का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular