Tuesday, April 14, 2026
HomeEDUCATIONस्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ऊना/शिवानी ठाकुर

वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर ऊना जिला मुख्यालय स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। धीरज शर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो रहे हैं, जिससे कई बीमारियां जन्म ले रही हैं। ऐसे में इस दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखने के साथ-साथ अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। ताकि व्यक्तिगत स्वास्थ्य को पारिवारिक स्वास्थ्य के रूप में परिवर्तित करते हुए परिवार को भी स्वस्थ और खुशहाल बनाया जा सके |

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई और पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया और समाज में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular