देहरादून-ब्यूरोरिपोर्ट

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने युवा कांग्रेस चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को और मजबूत करने की बात कही।
युवा कांग्रेस चुनाव में विशाल भोजक प्रदेश अध्यक्ष, विक्रम फर्त्याल अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष, भुवन दोसाद सोमेश्वर विधानसभा अध्यक्ष, विशाल कनवाल अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष तथा वीरेन्द्र मलारा जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।
इस अवसर पर वीरेन्द्र मलारा ने कांग्रेस के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे।पूर्व विघानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल
ने कहा कि युवा कांग्रेस के नए नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।


