जागेश्वर-गोविंद रावत

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज भनोली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर भीमराव अंबेडकर महासभा द्वारा अतिथियों का फूलमालाओं, शॉल एवं गुलदस्तों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। लोगों में खासा उत्साह रहा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान दर्शक झूमते नजर आए। कार्यक्रम में आये क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य अतिथियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में अपने – अपने विचार व्यक्त किए।
जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब के जीवन और उनके द्वारा समाज को दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा ने कहा कि बाबा साहब के विचारों को अपनाकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है।
इस दौरान मुख्य अतिथि जागेश्वर विधायक आदरणीय मोहन सिंह महरा , अंबेडकर महासभा के विधानसभा अध्यक्ष दीवान राम , लमगड़ा ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत , भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुभाष पाण्डे , भाजपा प्रदेश मंत्री गौरव पाण्डे , जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट , दुग्ध समिति अध्यक्ष गिरीश खोलिया , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष त्रिलोक राम , पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट , अंबेडकर महासभा के उपाध्यक्ष मनोज कुमार , कोषाध्यक्ष जगदीश फुलारा सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण अंबेडकर महासभा जागेश्वर, सभी सम्मानित मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान, क्षेत्र जनप्रतिनिधि,स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

